तीसरा बच्चा चाहती हैं पालथ्रो

ऑस्कर से सम्मानित अभिनेत्री कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन की पत्नी हैं। उनका तीन साल का पुत्र मोसेद और एक पुत्री एप्पल है जो अगले महीने पांच साल की होने वाली है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार पालथ्रो का कहना है, "पहले-पहल तो मैंने सोचा कि बस अब और नहीं। लेकिन जब मेरा बेटा दो साल को तो हुआ तो मुझे लगा नहीं, इसके बाद भी कोई और बच्चा होना ही चाहिए।"
उन्होंने कहा, "मातृत्व आपके जीवन को बेहद अविश्वसनीय ढंग से समृद्ध करता है। मेरे बच्चों ने मुझे असल जिंदगी दी है। उन्होंने मेरे सामने एक नई दुनिया के द्वार खोले हैं। मुझे कभी अकेलेपन का अहसास नहीं होता। अब मैं कभी नहीं सोचती कि जीवन में मेरा और क्या उद्देश्य है।"


Click it and Unblock the Notifications











