शादी को कोई खतरा नहीं: पेल्ट्रो
ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ग्वेन्थ पेल्ट्रो ने कहा है कि उनकी वैवाहिक जिंदगी खतरे में नहीं है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार पेल्ट्रो ने कहा कि उनके पति और गायक क्रिस मार्टिन के बीच मनमुटाव की खबर अफवाह है। उन्होंने कहा कि दोनों को एकसाथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं देखे जाने की वजह से लोग सोचने लगे कि हमारी शादी खतरे में है।
पेल्ट्रो ने कहा, "हम कभी भी बड़े कार्यक्रमों में साथ-साथ नहीं दिखते हैं और लोग समझने लगते हैं कि हम दोनों अलग हो रहे हैं। इन बातों पर मुझे हंसी ही आती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











