नई गर्लफ्रेंड के साथ दिखे गाय रिची

रिची अपनी नई दोस्त को इंप्रेस करने के लिए वे सारे हथकंडे अपना रहे हैं जो उन्होंने कभी मैडोना को आकर्षित करने के लिए आजमाए थे। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक रिची उस गुमनाम महिला के साथ डेटिंग पर भी जा चुके हैं। रिची उस महिला को बियर पिलाने, खाना खिलाने के साथ-साथ विशेष तौर पर आयरिश डांस के लिए ले गए।
सोमवार को रिची अपनी दोस्त को मेफेयर स्थित पंच बॉल पब में लेकर गए। दोनों वहां रात 9.30 बजे तक रहे। इस दौरान रिची ने पारंपरिक आयरिश बैंड द्वारा बजाई गई धुन पर महिला के साथ डांस किया और गाना भी गया।
तमाम टोटकों के बावजूद ऐसा कहा जा रहा है कि वह महिला रिची से प्रभावित नहीं है क्योंकि पब से रवाना होते वक्त वह ज्यादा खुश नजर आई। रिची और उस अनजान महिला को सबसे पहले जून में मालीब्यू में देखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications