बेघर व्यक्ति को काम दिया रिची ने

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक गाई रिची की प्रतिभा खोजी टीम ने 56 वर्षीय रेमंड इमेनुएल को मैनचेस्टर में देखा और उनके बारे में रिची को बताया।
रिची भी इमेनुएल की प्रतिभा से प्रभावित हुए और इसी का नतीजा है कि आज वे रिची की फिल्म में विक्टोरियाई सांसद की भूमिका निभा रहे हैं।
रिची के प्रस्ताव ने इमेनुएल की जिंदगी बदल दी है। आज उनके पास रहने को घर और काम खोजने के लिए एक एजेंट है।
इमेनुएल ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं। मैं सही समय पर सही जगह पहुंचा हूं।" उल्लेखनीय है कि रिची का हाल ही में अपनी पत्नी पॉप स्टार मैडोना से तलाक हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
गाई रिची फिल्म शरलॉक होम्स मैडोना रेमंड इमेनुएल हालीवुड film sherlock holmes guy ritchie hollywood homeless man madonna


Click it and Unblock the Notifications