ग्रैमी पुरस्कार विजेता 'व्हिटनी हॉस्टन' की मिली लाश

आपको बता दें कि व्हिटनी हॉस्टन ने 2 एमी, 6 ग्रैमी और 30 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड जीते थे। पॉप सिंगर व्हिटनी हॉस्टन ने 'द बॉडीगार्ड' और 'वेटिंग टू एक्सहेल' नाम की फिल्मों में अभिनय भी किया था। इसके अलावा वो उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया था। उनके करीबी मित्रों का कहना है कि पिछले काफी समय से व्हिटनी हॉस्टन अपनी निजी जिंदगी में काफी अकेले थीं।
जिसके चलते वो काफी नशा करने लगी थीं। उनका वैवाहिक जीवन भी बहुत सुखद नहीं रहा था। उन्होंने कुश समय पहले सिंगर बॉबी ब्राउन के साथ शादी की थी लेकिन यह रिश्ता लंबा चल नहीं पाया और बहुत जल्द ही इस रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया था। हो सकता है कि व्हिटनी हॉस्टन ने इसी गम क चलते मौत को गले लगा लिया हो लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि व्हिटनी हॉस्टन ने आत्महत्या की है।


Click it and Unblock the Notifications