अभिनेता ग्राहम वॉकर की कैंसर से मौत
ब्रिटिश हास्य बैंड 'द ग्रम्बलवीड्स' से जुड़े अभिनेता ग्राहम वॉकर का रविवार को 68 साल की उम्र निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे।वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, वर्ष 2011 में वॉकर के कैंसर पीड़ित होने का पता चला था।
हास्य और संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले बैंड 'द ग्रम्बलवीड्स'की नींव रखने वालों में वॉकर भी थे। बैंड ने 1979 से 1988 तक बीबीसी रेडियो में 'द ग्रम्बलवीड्स रेडियो शो' नाम से कार्यक्रम पेश किया और 1983 में सर्वश्रेष्ठ रेडियो कार्यक्रम का पुरस्कार भी जीता था।

हास्य कलाकार जिम्मी क्रिकेट ने ट्विटर पर लिखा, "ग्राहम वास्तविक हास्य कलाकार थे, वह बेहद प्रतिभावान थे, उनका बैंड 'द ग्रम्बलवीड्स' कमाल का था। वह एक अच्छे साथी भी थे।"
ग्राहम ने अपनी मौत से दो सप्ताह पहले ही इस साल क्रिसमस पर अभिनेता एडम वुडयॉट के साथ कार्यक्रम के लिए अनुबंध किया था।
वुडयॉट ने लिखा, "मैं ग्राहम और 'ग्रम्बलवीड्स' के साथ काम करने का बेहद इच्छुक था। बड़े दुख की बात है एक और हास्य कलाकार इस दुनिया में नहीं रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications