तस्वीरों के साथ दफन होंगी गुडी

जेड की मृत्यु गहरी नींद के दौरान हो गई। उनके आखिरी समय मे उनके पति जैक ट्वीड और मां जैकी बडन साथ थे। जेड ने मां से अपनी आखिरी इच्छा के बारे मे बताया था।
जेड की इच्छानुसार उन्हें घर के पास वाले चर्च में दफनाया जाएगा। उनके दोस्त और प्रचारक मैक्स क्लीफोर्ड ने बताया कि जेड की इच्छा थी कि जो भी उनका अंतिम संस्कार देखना चाहेगा देख सकता है हालांकि चर्च के अंदर केवल परिवार के लोगो को ही प्रवेश मिलेगा चर्च के बाहर बड़े बड़े टी वी स्क्रीन लगाए जाएंगे।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने जेड को श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए कहा कि जेड की मृत्यु से काफी दुखी हुए है।


Click it and Unblock the Notifications