बेटी के साथ काम करना चाहती हैं हॉन
हॉलीवुड अभिनेत्री गोल्डी हॉन अपनी बेटी केट हडसन के साथ पर्दे पर नजर आना चाहती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्य म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार 63 वर्षीया हॉन ने वर्ष 2002 के बाद फिल्मों से दूरी बनी ली है। उनकी अंतिम फिल्म 'बेंगर सिस्टर्स' थी। अब वह अपनी 29 वर्षीय बेटी के साथ फिल्म करना चाहती हैं।
सूत्रों के अनुसार हॉन के पास फिल्मों के कई प्रस्ताव आए हैं, जिसपर वह विचार कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











