पार्कर को कामयाबी की राह ईश्वर दिखाता है
हॉलीवुड अभिनेत्री इवा लोंगोरिया पार्कर का मानना है कि अभिनय करते समय ईश्वर उन्हें राह दिखाता है।
वेबसाइट आईएमडीबी डॉट कॉम के अनुसार, डेस्परेट हाउसव्हाइव्स की अभिनेत्री पार्कर का कहना है कि जब वह कॉलेज में पढ़ती थीं तो उन्होंने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि वह अदाकारा बनेंगी और किसी सर्वोच्च शक्ति ने उन्हें इस राह पर चलकर कामयाब करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया, "सचमुच एक दिन मैंने कहा, मैं अभिनेत्री बनने जा रही हूं। मैंने इस बारे में सोचा तक नहीं था, मैंने ऐसा कभी कहा तक नहीं था। कॉलेज से स्नातक की डिग्री पाने के बाद मैं अभिनेत्री बनूंगी, ऐसी कभी मैंने कल्पना तक न की थी। मेरी ईश्वर में अटूट आस्था है और उस समय मुझे लगा कि यह हैरतंगेज प्रेरणा मुझे ऊपर से मिल रही थी और उससे मुझे बल मिला।"
उनका कहना है, "कोई ताकत थी जो मुझे लास एंजेलिस की ओर धकेल रही थी और मैंने कहा, ठीक है, मैं इसका प्रतिवाद नहीं करुंगी। लेकिन मैं हमेशा खुद को महफूज महसूस करती हूं और मुझे लगता है कि यही वह जगह है, जहां मुझे होना चाहिए था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











