लेव को हमे दे दो: सर जॉन एल्टन
जाने-माने ब्रिटिश संगीतकार सर जॉन एल्टन ने बहुत जल्द एक यूक्रेनियाई बच्चा गोद लेने का मन बनाया है। एल्टन के लाइफ पार्टनर उनके गे साथी डेविड फर्निश हैं। दोनों लगभग पांच साल से एक साथ हैं। साल 2005 में दोनों ने विवाह किया था। बच्चे को गोद लेने का निर्णय दोनों ने मिल कर लिया है। बच्चे का नाम लेव है।
लेकिन बच्चा गोद लेना उनके लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि एल्टन और डेविड जिस युक्रेनियाई बच्चे को गोद लेना चाहते हैं, वह अनाथालय में रहता है और अभी सिर्फ 17 महीने का है। । यूक्रेन के कानून में समलैंगिक रिश्ते मान्य नहीं हैं। इसलिए उन्हे काफी सारी कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। ब्रिटिश संगीतकार एल्टन इस समय 62 साल के हैं। यूक्रेनी कानून के मुताबिक बच्चा गोद लेने की उम्र से वह काफी बड़े हैं।
एल्टन के साथी डेविड फर्निश का इस बाबत कहना है "हम लेव और उसके भाई को सहारा देना चाहते हैं और उन्हे युक्रेन के एक घर में रखना चाहते हैं। लेकिन दुख है कि हमें ऐसा नहीं करने दिया जा रहा।"


Click it and Unblock the Notifications











