..................... Gisele Bundchen donates $1.5 mn to Haiti | हैती की मदद में हॉलीवुड अव्वल - Hindi Filmibeat

हैती की मदद में हॉलीवुड अव्वल

By Staff

Giesele Bundchain
लंदन। मॉडलिंग के क्षेत्र में सबसे अधिक कमाने वाली सुपरमॉडल गिसेल बुंडचेन ने हैती की मदद के लिए 15 लाख डॉलर की मदद की है। ब्राजील की इस सुंदरी को हाल ही में दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली मॉडलों के एक सर्वेक्षण में पहले स्थान पर घोषित किया गया है।

हैती में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 100,000 से अधिक लोगों के मारे जाने का अनुमान है। वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक भूकंप से मची तबाही की खबरें सुनने के बाद ब्राजील की इस सुपरमॉडल ने यह राशि रेड क्रॉस के सुपुर्द कर दी है।

जिसेल कहती हैं कि हैती की त्रासदी से वह बेहद दु:खी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर जैसे भी हो सके वैसे आपदा के शिकार लोगों की मदद करनी चाहिए। ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने 10 लाख डॉलर और पिट व जॉर्ज क्लूनी की 'नॉट ऑन अवर वाच' संस्था ने भी 10 लाख डॉलर की सहायता राशि दी है।

इस बीच हैती में जन्मे वायक्लेफ जीएन अपने येल फाउंडेशन के जरिए मदद के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं जबकि मैडोना ने 250,000 डॉलर की सहायता राशि दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X