लंदन में रहती हैरी की गर्लफ्रेंड
हैरी पॉटर का मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ भी अब बच्चे नहीं रहे। उनकी लोक प्रियता और कमाई ने उन्हे बचपन से ही सेलेब्रिटी बना दिया है। पूरी दुनिया की लड़कियां अपने ख्वाबों में हैरी जैसे किसी ब्वॉयफ्रेंड का सपना देखती हैं। लेकिन हैरी पॉटर यानी डेनियल की जिंदगी में भी कोई है जो उनके नींदें चुरी लेती है और अपनी खूबसूरती से उनके होश भी उड़ा देती है।
काफी समय बाद ही सही लेकिन डेनियल ने ये मान लिया है कि उनकी गर्लफ्रेंड है और वह बेहद खूबसूरत भी है। डेनियल पर अपनी सुंदरता जा जादू चलाने वाली ये हसीना अभिनेत्री है या फिर उनकी कोई क्लासमेट इस बात पर डेनियल फिर खामोश हो जाते हैं। लेकिन सुराग छोड़ते हुए बता ते हैं कि वह लंदन की है और आजकल वे दोनों काफी समय सा रहते हैं क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड अपनी नौकरी के चलते जल्द ही उन से काफी दिनों के लिए बहुत दूर जाने वाली है। लगता है डेनियल चाहते हैंकि कैमरमैन उनका पीछा करते रहें जब तक उनकी गर्लफ्रेंड मिल ना जाए।


Click it and Unblock the Notifications












