50 साल के शख्स पर मर मिटी ये 30 साल ही सुपरस्टार, जोड़ी देख लोग बोले- शादी करो और जल्दी बच्चे पैदा करो

Gigi Hadid

Gigi Hadid Announces Relationship: अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रेस जीजी हदीद ने 30वें बर्थे बैश पर अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए लव लाइफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जीजी हदीद ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की काफी सारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन सब में सबसे ज्यादा वायरल ब्रैडली कूपर को किस करने वाली तस्वीर हो रही हैं जिसे लेकर तरह तरह की गॉसिप्स हो रही हैं।

फोटो में गीगी वाइट कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। इस फोटो को देख फैंस भी हार्ट इमोजी शेयर किए बिना नहीं रह पाए हैं। जो लोग नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि 50 वर्षीय एक्टर ब्रैडली कूपर एक साल से जीजी हदीद को डेट कर रहे हैं।

पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मैं 30 की होने पर बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं। मैं हर उतार-चढ़ाव के लिए बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं। उन सभी सबक और उपहारों के लिए जो दोनों ने मुझे दिए हैं। यह सब महसूस करने के लिए! मैं कुछ सबसे अविश्वसनीय इंसानों की मां, दोस्त, साथी, बहन, बेटी, सहकर्मी होने के लिए बहुत भाग्यशाली हूं!" उन्होंने अपने फॉलोअर्स को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह "इतना प्यार महसूस करने के लिए धन्य महसूस करती हैं।"

'पीपल' के अनुसार, हदीद और कूपर को पहली बार अक्टूबर 2023 की शुरुआत में जुड़ा था, जब उन्हें न्यूयॉर्क शहर के वेस्ट विलेज में वाया कैरोटा में एक साथ डिनर करते हुए देखा गया था, और तब से वे और करीब आ गए हैं।

बता दें, ब्रैडली कूपर की मॉडल इरिना शायक के साथ 8 वर्षीय बेटी ली डे सीन हैं। इस कपल ने 2015 में डेटिंग शुरू की और चार साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया। जबकि गीगी हदीद की वन डायरेक्शन के पूर्व मेंबर जैन मलिक के साथ 4 साल की बेटी काई है। करीब छह साल की डेटिंग के बाद अक्टूबर 2021 में दोनों अलग हो गए थे।

More from Filmibeat

Read more about: gigi hadid
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X