महिला वेटरों के प्रति आकर्षित क्लूनी!
सारा लार्सन नाम की महिला वेटर के साथ एक साल पुराना संबंध खत्म हुए अभी जुम्मा-जुम्मा चार दिन ही हुए हैं कि हॉलीवुड अभिनेता जार्ज क्लूनी फिर से किसी अन्य महिला वेटर के साथ नजदीकी बढ़ाते देखे जा रहे हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक क्लूनी ने मशहूर रेस्टोरेंट और बार 'व्हीस्की मिस्ट' की अतिविशिष्ट दीर्घा को उस समय चौंका दिया जब वे बार के पीछे एक लंबे कद की सुंदर महिला वेटर के साथ बात करते देखे गए।
क्लूनी को जब लगा कि उनकी इस हरकत पर लोगों की नजर है तो वे चुपके से अपने दोस्त और अभिनेता मैट डैमन के साथ हो लिए।
सूत्रों का कहना है कि सारा के साथ संबंध खत्म होने के बाद से क्लूनी इन दिनों उस नई महिला वेटर के साथ काफी वक्त बिताते देखे जा सकते हैं।
क्लूनी को वह महिला वेटर इतनी पसंद है कि वे बार में पहुंचते ही सीधे उसके पास जाते हैं और बड़ी शालीनता से बात करते हैं। उस समय उन्हें यह भी याद नहीं रहता कि उनकी असंख्य महिला प्रशंसक उनका इंतजार कर रही होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications