पेनीलेप क्रूज को मिला स्ट्रांगेस्ट रोल
ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री पेनीलोप क्रूज हर दिन पहले से बेहतर कर रही हैं। उनकी एक नई फिल्म आ ने वाली है। पेनीलोप के अनुसार इस फिल्म में किया गया जेमा का किरदार उनके करियर का अब तक का सबसे महत्वपूर्ण किरदार होगा। पेनीलोप क्रूज इतालवी निर्देशक सर्जियो कैस्टीलिटो की फिल्म में मुख्य भूमिका कर रही हैं।
क्रूज ने समाचार पत्र 'ला रिपब्लिका' के हवाले से कहा "बतौर अभिनेत्री मुझे लगता है कि जेमा का किरदार मेरी जिंदगी का महत्वपूर्ण अवसर है।" ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त क्रूज इससे पहले 2004 में कैस्टीलिटो की फिल्म 'नॉन टाई मूओवीर' ('डोंट मूव') में अभिनय कर चुकी हैं।
यह फिल्म मैजैंटिनी की इसी शीर्षक से 2009 में प्रकाशित किताब पर आधारित है। यह बेहद पॉपुलर किताब है।


Click it and Unblock the Notifications












