क्या है ये गंगनाम वीडियो?

गंगनाम स्टाइल 2012 इस शब्द से तो शायद अभी तक आप रुबरु हो ही चुके होंगे और अगर नहीं भी हुए हैं तो टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है हम हैं ना आपको इससे जुड़ी जानकारी देने के लिए। गंगनाम स्टाइल वीडियो सोल शहर के एक बहुत ही फैशनपरस्ट इलाके गंगनाम के नाम पर बनाया गया है और इस वीडियो में इस शहर के लोगों पर कमेंट्स भी गिये गये हैं। इस गाने को गाया है साउथ कोरिया के 34 वर्षीय रैप आर्टिस्ट पार्क जेई सैंग ने। इस वीडियो को इसी साल की जुलाई माह में यूट्यूब पर डाला गया था और तब से लेकर अब तक करीब एक अरब लोगों ने इस वीडियो को देखा है और पसंद भी किया है।

जब इस वीडियो को बनाया जा रहा था तब किसी को भी ये अंदाजा नहीं था कि ये वीडियो इतना पॉपुलर होगा और लोगों के बीच इतनी ज्यादा लोकप्रियता बटोरेगा। इस एक वीडियो के चलते जेई ने अभी लगभग हर एक बड़े म्यूजिक शो में अवॉर्ड्स जीते हैं और यही नहीं बल्कि उन्होंने मडोना से लेकर यूनाइटेड नेशन्स के हेट तक के सात वो दिख चुके हैं। गंगनाम स्टाइल वीडियो से पहले जस्टिन बर्बर के बेबी विडियो ने इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी थी।

Gangnam Video

गूगल के मुताबिक इस समय ये वीडियो नंबर वन की पॉजीशन पर है। और एक दिन में ये वीडियो करीब सत्तर लाख से लेकर एक करोड़ बार देखा जाता है। गंगनाम स्टाइल इस समय सबसे ज्यादा सर्च में आने वाला शब्द भी बन गया है। गंगनाम स्टाइल 2012 शब्द इतना पॉपुलर हो चुका है कि इस ब्रिटिश डिक्शनरी कॉलिंस ने भी इसे नये शब्द के रुप में शामिल किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X