चौथी बार प्रेग्नेंट गैल गैडोट के ब्रेन में हुए हैवी क्लॉट, आठ महीने प्रेग्नेंट एक्ट्रेस की ऐसी हो गई हालत

Gal Gadot

Gal Gadot Brain Clot: हॉलीवुड की वंडर वुमन और सुपरस्टार गैल गैडोट ने साल के जाते जाते अपने एक पोस्ट से हर किसी को हैरान कर दिया है। इस साल एक्ट्रेस ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद अब उन्होंने खुलासा किया है कि कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनको दिमाग में ब्लड क्लोटिंग जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा था।

इस बारे में बताते हुए गैल गैडोट ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में गैल गैडोट ने प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर खुलकर बात की है। बेटी को ब्रेस्ट फीड करते हुए गैल गैडोट ने अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

तस्वीर पोस्ट करते हुए गैल गैडोट ने लिखा, "ये साल मेरे लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। खासतौर पर मेरी चौथे बच्चे की प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने बहुत दर्द सहा। जब मैं 8 महीने की प्रेग्नेंट थी तो मुझे पता चला की मेरे मष्तिक में ब्लड क्लोटिंग हो गई है। इसकी वजह से मुझे प्रेग्नेंसी की दिक्कतों के अलावा तेज सिरदर्द का भी सामना करना पड़ा।

ये बहुत दर्दनाक और परेशान करने वाला था। इसके बाद मैं लंबे समय तक विस्तर पर ही रही। हालांकि, डॉक्टर्स की टीम ने बिना समय को व्यर्थ करते हुए मेरी सर्जरी की। ये बहुत नाजुक पल रहा था मेरे और मेरी बेटी के लिए। मैं सौभाग्यशाली हूं, जो आज मैं एक दम से ठीक हूं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2008 में गैल गैडोट ने इजराइली फिल्म प्रोड्यूसर जरोन वर्सानो के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद गैल ने चार बच्चों को जन्म दिया। जिनमें चार बेटियां शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: gal gadot hollwood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X