औरतों से भी ज्यादा सुंदर और आकर्षक हैं इस मर्द के डांस मूव्स और लंबे बाल!

Gabriel Mansur

Gabriel Mansur: आज के समय में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की कमी नहीं है। लेकिन आज हम आपको ऐसे ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मिलवाने जा रहे हैं जिसके आगे हॉट हसीनाओं का हुस्न और डांस मूव्स भी फीके हैं। ये शख्सियत कोई और नहीं बल्कि गेब्रियल मंसूर हैं।

गेब्रियल मंसूर साओ पाउलो के फेमस टिक टॉक स्टार, मॉडल, आर्किटेक्ट और अर्बनिस्ट हैं। वे अपने लुक्स, लंबे बाल, आकर्षक मुस्कराहट, स्टाइल और कमाल के व्यक्तित्व के साथ डांस के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी आकर्षक इंस्टाग्राम तस्वीरों और वीडियो के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं।

गेब्रियल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह टिक टॉक के सबसे अधिक प्रभावित करने वाले इनफ्लुएंसर्स में से एक है। वे पैरोडी वीडियो कट, मूविंग रिकॉर्डिंग और टिक टॉक पर लिप-मैच करने के लिए भी मशहूर हैं। गेब्रियल को जहां इंस्टाग्राम पर 50 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं, वहीं यूट्यूब पर लगभग 21 लाख लोग फॉलोअर्स है और टिक टॉक पर उन्हें 2.7 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

गेब्रियल मंसूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है यही कारण है कि वे आए दिन अपनी हॉट फोटोस और डांस मूव्स की वीडियो फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर करते रहते हैं। गेब्रियल मंसूर आमतौर पर अपने इंस्टाग्राम पर अपने आउटफिट के साथ लहराते बाल, हॉट पैंट और एब्स फ्लॉन्ट करते हुए भी वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हैं। कई ब्रांड से जुड़े हुए गेब्रियल अलग-अलग ब्रांड को एंडोर्स करते हैं और अक्सर शर्टलेस फोटोस पोस्ट करना उन्हें पसंद है। इतना ही नहीं, अपने खुले लंबे बालों को फ्लॉन्ट करना भी उन्हें बहुत अच्छा लगता है। खबरों के मुताबिक, गेब्रियल की नागरिकता पुर्तगाल की है लेकिन वे लॉस एंजेलिस में रहते है और वह लगभग 30 साल के हैं।

बताते चलें, स्मार्ट और क्यूट गेब्रियल मंसूर युवाओं के बीच काफी मशहूर हैं। साथ ही वे अपने पॉलिश्ड लुक्स के लिए काफी मशहूर हैं। इतना ही नहीं, गेब्रियल मंसूर की एक-एक वीडियो पर हजारों लाइक और कमेंट आते हैं। गेब्रियल फीमेल ओरिएंटेड गानों पर भी डांस करना पसंद करते हैं।

बहरहाल, गेब्रियल की वीडियो और हॉट लुक देखकर आप भी समझ गए होंगे कि आखिर क्यों युवाओं के बीच इतना पॉपुलर कैसे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X