फ्रोज़न 2 - जानिए कैसे पड़ा फिल्म का नाम और क्यों नाम से अलग होगा फिल्म का सीक्वल

By Staff

फ्रोज़न नाम की फिल्म सुनते ही आपके दिमाग में बर्फ से ढंके पहाड़ और कड़कड़ाती सर्द ही आएगी। हालांकि सबसे पहले फिल्म हमें गर्मियों के मौसम में लेकर जाती है। एलसा, जो अपनी शक्तियां नहीं संभाल पाती है, Arendelle को हमेशा के लिए ठंडियों की तरफ ढकेल देती है।

इसलिए, फिल्म का नाम है फ्रोज़न, एलसा की शक्तियों के कारण वहां अटक जाती है। इस सीक्वल में चीज़ें ठीक करने की ओर कहानी को मोड़ा गया और बदलाव की बात की गई है इसलिए फिल्म में पतझड़ के मौसम को बैकड्रॉप रखा है।

frozen-2-how-the-title-of-the-film-is-totally-opposite-to-the-theme

प्रोडक्शन डिज़ाइनर माईकल गाईमो ने इस फिल्म के लिए पतझड़ के ही आईडिया को लॉक किया। एना और एलसा, दोनों ही फ्रोज़न 2 में अपने अलग अलग सफर पर जाती हैं। और दोनों ही इस सफर में परिपक्व होती हैं। धीरे धीरे करके ही सही दोनों अपनी एक एक परत हटाती हैं।

गाईमो का मानना है कि हर परत के साथ वो फिल्म को और गहराईं देती गईं और उनके लिए ये बर्फ की एक एक परत हटाकर, धरती से जुड़ने जैसा था। इसलिए उन्हें फिल्म के लिए पतझड़ का मौसम सटीक लगा।

पूरी फिल्म में आपको बदलाव की बयार बहती दिखाई देगी जो कि तभी शुरू हो जाती है जब महारानी इदुना, अपनी बेटियों एलसा और एना के लिए लोरी गाती हैं - सब कुछ पा लिया (All is Found). ये लोरी बताती है एक नदी की कहानी, जिसके पास सारे जवाब हैं।

कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। और इस बार दोनों बहनें अपने साथ को खोकर और घर में रहने के सुरक्षित एहसास को खोकर उन सवालों के जवाब ढूंढेंगीं जिन्होंने एलसा को हमेशा परेशान किया है।

एना जो अपनी बहन के प्रति पूरी तरह समर्पित है, एलसा का साथ देगी।

भले ही इसका मतलब होगा वो सब खो देना जिसे पाने की चाहत उसने हमेशा रखी है। पहली फिल्म के अंत में हमने देखा था कि एना की दुनिया पूरी हो चुकी है।

उसके पास उसकी प्यारी सी बहन है, एक परिवार है, एक राज्य है और सब कुछ अच्छा है। वो अपने बारे में एक भी चीज़ नहीं बदलना चाहती है और ये तब दिखता है जब वो Some things never change गाती है। ये गाना बदलाव का वादा करता है और अपने नाम के विपरीत, फिल्म में बदलाव बस क्षितिज पर दिख रहा है।
- दीपावली हाज़रा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X