फ्रोज़न 2 - एना और क्रिस्टॉफ की प्रेम कहानी कुछ इस तरह बढ़ेगी आगे
फ्रोज़न फिल्म के पहले भाग में हमने देखा था कि एना और क्रिस्टॉफ को एक दूसरे से प्यार हो चुका था और दोनों साथ में थे। अब ये बर्फीला युवक उनके परिवार का हिस्सा है और सब साथ में खुशी खुशी रहते हैं। अक्तूबर में Frozen Country Day के मौके पर डिज़्नी ने एक क्लिप दिखाई जहां एलसा, एना और क्रिस्टॉफ, स्नोमैन ओलाफ और स्वेन के साथ क्रिस्मस मना रहे हैं और खेल खेल रहे हैं।
इसी समय पहली बार, एलसा को पहली बार कुछ डरावनी आवाज़ सुनाई देती है जिसके बाद वो खेल छोड़ कर सोने चली जाती है क्योंकि वो कुछ भी डरावना याद नहीं करना चाहती है।

इसी मौके की तलाश में बैठा क्रिस्टॉफ एना से वो सवाल पूछता है जो वो पूछना चाहता था। लेकिन एना अपनी बहन की सेहत को लेकर परेशान है। और उसका ध्यान क्रिस्टॉफ के प्लान पर जा ही नहीं पाता है। भले ही एना क्रिस्टॉफ से बहुत प्यार करती हो। लेकिन हर बार क्रिस्टॉफ के प्रपोज़ करने का प्लान इसी तरह पानी में चला जाता है।
बाद में जब एलसा तय करती है कि उसे चीज़ें ढूंढनी और समझनी है तो क्रिस्टॉफ बहनों का साथ देने में एक मिनट भी नहीं सोचता है। हालांकि इस सफर में क्रिस्टॉफ का साथी बनता है स्वेन जो उसकी भावनाओं को सुनता है और समझता है।
चूंकि स्वेन बोल नहीं सकता क्रिस्टॉफ उसकी आवाज़ बनता है। बर्फ का ये बांका युवक पहली फिल्म में एना और एलसा से मिला था लेकिन उनका रिश्ता काफी पुराना सा है। हम देखते हैं कि एक छोटा क्रिस्टॉफ एलसा से जुड़ा हुआ है जिसे उसके माता पिता अपनी जादुई शक्तियों के लिए लेकर आए हैं। और इसलिए क्रिस्टॉफ इस सीक्रेट मिशन पर सबसे पहले था।
ट्रेलर से साफ है कि क्रिस्टॉफ ही इस मिशन का सारथी है जबकि उसकी ज़िंदगी का प्यार, एना, एक नई दुनिया में कदम रखने जा रही है।
-दीपावली हाज़रा


Click it and Unblock the Notifications














