फ्रोज़न 2: कपड़ों से लेकर चेहरे के भाव तक - एना और एलसा कैसे हैं Same Same But Different!

By Staff


एना और एलसा एक ही डाली के दो फूल हैं। दोनों बहनें हैं लेकिन फिर भी एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। ना केवल उनके बालों का और उनकी त्वचा का रंग अलग है, बल्कि उनके विचारों में भी काफी असमानताएं हैं। ये असामनताएं उन दोनों के व्यवहार से आती हैं।

एक तरफ एना है जो कि मिलनसार है, भावुक है और साथ ही थोड़ी सी अजीब है वहीं दूसरी तरफ एलसा है जिसको खुद पर संयम है, जो हर चीज़ ढंग से करती है और जिसमें दूसरों के लिए दया है। अब ये खूबियां कैसे इन दोनों की कहानी को अलग बनाती है यही फिल्म की दिलचस्प बात है।

frozen-2-how-anna-and-elsa-s-distinct-character-sketch-helped-in-the-blueprint-of-the-film

अक्तूबर में Frozen 2 Country Day, के मौके पर डिज़्नी के एनिमेशन स्टूडियो में फिल्म के डायरेक्टर ने दिखाया है कि कैसे बार बार कोशिश करने के बाद उनकी टीम एलसा और एना के गुस्से वाले एक्सप्रेशन को परफेक्ट ढंग से बना पाई।

चूंकि एलसा हमेशा शांत रहती है इसलिए वो गुस्से के दौरान भी मुश्किल का समाधान ढूंढ रही होती है। वहीं उसकी छोटी बहन एना बस गुस्से में केवल अपना असली रिएक्शन दे पाती है। इसलिए इस एनिमेशन फिल्म में दोनों किरदार अपने चेहरे के भावों से भी बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं।


फिल्मकारों को एना और एलसा के किरदारों को बिल्कुल ही अलग पहचान देनी पड़ी जो कि पूरी फिल्म को सार्थक करे। इसलिए किसी भी समय में एना क्या करेगी और एलसा क्या करेगी, ये सवाल पूछ पूछ कर ही फिल्म का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। केवल उनके चेहरे के भाव नहीं, उनके कपड़ों तक ने एना और एलसा के व्यक्तित्व को अलग पहचान दी।


एलसा जादूगरनी है, ज़ाहिर सी बात है और इसकी सबसे मज़ेदार बात ये है कि वो अपने कपड़े खुद ही डिज़ाइन कर सकती है। कम से कम हमें ऐसा लगता है। तो एलसा के कपड़े उन चीज़ों से बने हैं जो आपको ज़्यादातर नॉरवे में मिलेंगे। वो अपने कपड़ उन ठंडे नीले धागों से बुनती है जो वो खुद बनाती है। इसलिए उसके कपड़ों में हल्का, शांत और जादुई होने का एहसास रहता है। उसके कपड़ों में आपको बर्फीले चीज़ों की परछाई दिख जाएगी।



एना के कपड़ों का कनेक्शन उसकी जड़ों से हैं - Arendelle के राज्य से। उसके कपड़ों में जड़ी चीज़ें, उसके घर की पहचान हैं। और इस बात का इस्तेमाल फिल्ममेकर ने बेहतरीन तरीके से किया है। इसलिए जब आप फिल्म देखें तो इन चीज़ों पर ध्यान ज़रूर दें। इससे आप किरदारों को और करीब से समझ पाएंगे।

- दीपावली हाज़रा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X