..................... Frozen 2- Elsa will solve all the mystery which she faced last time - Hindi Filmibeat

फ्रोजेन 2- अतीत का खतरनाक रहस्य सुलझाएगी एल्सा

यदि आपने पहले पार्ट में आपने देखा था कि एल्सा के पास काफी शानदार शक्तियां थीं तो वो क्यों थीं। इसके बारे में आपको दूसरे पार्ट में पता चलेगा। इसके जवाब को जानने के लिए एल्सा को समुद्र की तरफ एक खतरनाक यात्रा पर जाना होगा। एल्सा और एना की मां ने बताया था कि उस तरफ एक नदी बहती है जो कि तुम्हारे सवालों के जवाब देगी जो सिर्फ तुम ही सुन पाओगी। वहां पर पहुंचने में वो नही कुछ इस तरह से गाती है और बताती है.. 'क्या आप इस वजह से यहां है कि आप थोड़े मेरे जैसे हैं?

ये बात कौन गहराई से जानता है कि मैं वह नहीं हूं जहां मैं होना चाहतीं हूं, हर दिन थोड़ा कठिन होता है क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी शक्ति लगातार भड़ रही है, क्या आप नहीं जानते कि मेरा कुछ हिस्सा है जो मुझे जानने की लालसा है।'

hollywood, news, हॉलीवुड, न्यूज

फिल्म निर्माताओं ने माना कि एल्सा एक आदर्श पौराणिक चरित्र है। प्रोड्यूसर पीटर डेल वेचो कहते हैं, "पौराणिक पात्रों की तरह, एल्सा दुनिया का भार अपने कंधों पर उठाती है और उन चीजों को करती है, जो बाकी हम नहीं कर सकते।

पहला पार्ट एल्सा के जीवन से बड़ा ही कठिन रहता है और अगले पार्ट में उसका टेस्ट भी लिया जाता है। हमने ट्रेलर में देखा है कि उनको समुद्री आत्मा नोक्क का सामना करना पड़ता है, बड़े पैमाने पर पृथ्वी राक्षस और आग से जूझते हुए भी देखी जाती है।

एल्सा को एक रानी होना चाहिए लेकिन उसकी शक्तियों का परीक्षण किया जाता है। वह कठिनाइयों को सामना करते हुए अच्छाई ढूंढती है। एल्सा एक यात्रा पर निकलती है जिसमें वह उस जीवन की खोज करेगी। लेकिन ये सब करने में हो सकता है कि वो इतना जोखिम उठाए कि वो खुद को खो दे।

- दीपावली हाज़रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X