जेनिफर एनिस्टन पर शूटिंग के दौरान हुआ हमला? एक्ट्रेस पर फेंका गया काला पदार्थ

Jennifer Aniston Viral Video: हॉलीवुड की एक्ट्रेस और फ्रेंड्स फेम जेनिफर एनिस्टन इस वक्त अपनी आने वाली सीरीज द मॉर्निंग शो को लेकर सुर्खियों में है और इसकी शूटिंग भी कर रही है। लेकिन रविवार को इसकी शूटिंग के दौरान वह तेल में लिपटी हुई नजर आई। इस दौरान वह काफी गुस्से में भी नजर आ रही थी क्योंकि उनके पूरे कपड़े खराब हो चुके थे।
जेनिफर एनिस्टन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और उन्हें इस हालत में देखने के बाद में फैन्स भी काफी ज्यादा चिंतित हो गए हैं। दरअसल जी सेन की वह शूटिंग कर रही थी उसमें उनके किरदार एलेक्स को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया और उन पर तेल भी फेंक दिया। दरअसल घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि यह सीन उनकी शूटिंग का एक हिस्सा है।
जेनिफर एनिस्टन वीडियो को अपने मोबाइल से शूट कर रही थी और अचानक से किसी ने उन पर ग्रीस जैसा काला और चिपचिपा तेल फेंक डाला। हालांकि फैन्स तो उनकी आने वाली सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनके पहले सीजन को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
अगर हम जेनिफर एनिस्टन की सीरीज द मॉर्निंग शो को लेकर बात करें तो यह एक काल्पनिक सुबह के समाचार कार्यक्रम के परदे के पीछे की दुनिया में मौजूद सेट है।इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने इस शो को 16 एमी नामांकन मिलने के बाद में आभार भी जताया।


Click it and Unblock the Notifications











