FRIENDS के Matthew Perry की मौत का हुआ खुलासा, एक्टर के असिस्टेंट की वजह से...

Matthew Perry

Matthew Perry Death: हाल ही में बनी एक डॉक्यूमेंट्री ने मैथ्यू पेरी के अंतिम दिनों पर रोशनी डाली गई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि एक्टर को अक्टूबर 2023 में 54 वर्ष की आयु में अपनी दुखद मृत्यु से पहले तीन दिनों में 27 केटामाइन इंजेक्शन मिले थे।

डॉक्यूमेंट्री, 'मैथ्यू पेरी: ए हॉलीवुड ट्रेजडी' में अमेरिकी अटॉर्नी मार्टिन एस्ट्राडा के इनसाइट शामिल हैं। पेरी, जिन्होंने 1994-2004 तक हिट टीवी सिटकॉम 'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाई थी, अक्टूबर 2023 में लॉस एंजिल्स में अपने घर के एक स्विमिंग पूल में बेहोश पाए जाने के बाद मर गए। ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु केटामाइन के प्रभावों के कारण हुई।

डॉक्यूमेंट्री के अनुसार, मार्टिन एस्ट्राडा, जिन्होंने पहले पेरी की मौत की जांच की निगरानी की थी, उन्होंने खुलासा किया कि एक्टर को उन लोगों ने केटामाइन की 27 खुराक दी गई थी, जिन्हें इस बारे में पता होना चाहिए था।" न्यूयॉर्क पोस्ट ने रिपोर्ट किया।

उनकी मौत के सिलसिले में पांच लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें दो डॉक्टर, उनके असिस्टेंट और एक कथित ड्रग डीलर शामिल हैं, जिसे "केटामाइन क्वीन" के नाम से जाना जाता है। अगस्त में आरोप लगाया गया है कि पेरी के असिस्टेंट, केनेथ इवामासा और एरिक फ्लेमिंग ने डॉक्टर साल्वाडोर प्लासेंसिया और मार्क चावेज के साथ मिलकर पेरी की ओवरडोज मौत से पहले उनके लिए बड़ी मात्रा में केटामाइन हासिल किया थ।

केटामाइन क्या है?

केटामाइन एक शक्तिशाली एनेस्थेटिक है जिसे अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सर्जिकल इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है, जिसे इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन (IV) के जरिए दिया जाता है। केटामाइन के इस्तेमाल से एक्साइटमेंट भी बढ़ता है और कई लोग इसका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए भी करते हैं। हालांकि, इससे मतिभ्रम पैदा हो सकता है, सांस लेने में परेशानी और दिल से जुड़े काम बाधित हो सकते हैं।

FDA ने 2019 में डिप्रेशन से बचने के लिए दवा के रूप में इसे मंजूरी दी थी। कुछ स्पेशलिस्ट और मरीज इसे जीवनरक्षक कहते हैं, कुछ कहते हैं कि यह एक नशे की लत है और ब्लैडर से जुड़ी बीमारियों का कारण बनती है। केटामाइन का लंबे समय तक भारी इस्तेमाल ब्लैडर और किडनी को गंभीर नुकसान और पेट में असहनीय दर्द का कारण बन सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: matthew perry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X