फ्रीडा ने स्वीकारी देव से प्रेम की बात
आखिरकार फ्रीडा पिंटो ने देव पटेल से अपने प्रेम संबंधो को स्वीकार कर लिया है। दोनों की मुलाकात फिल्म स्लमडॉग मिलिनयर के दौरान हुई। इस फिल्म ने सफलता के कई प्रतिमान गढे।
उस दौरान भी दोनो के बीच प्रेम संबंधो की खबर आ रही थी लेकिन तब दोनो ने इसे अस्वीकार कर दिया था। लेकिन अब पहली बार फ्रीडा अभिनेता देव पटेल के साथ अपने रिश्तों को कबूल रही है।
कुछ समय पहले दोनों को इजरायल में भी एक-दूसरे के काफी करीब देखा गया था। जहां फ्रीडा अपनी इजरायली फिल्म मिरल की शुटिंग करने गई थी। फिल्म की शुटिंग खत्म होने के बाद वे अंगूठी खरीदते भी देखे गए थे।
24 वर्षीय फ्रीडा ने 19 साल के पटेल को प्यारा लड़का करार दिया। उन्होंने कहा, "फिल्म के बाद उनकी दोस्ती परवान चढ़ी और संबंध प्रगाढ़ होते चले गए।"
इजरायल देव पटेल फ्रीडा पिंटो मिरल स्लमडॉग मिलिनयर हालीवुड dev patel freida pinto hollywood israel miral


Click it and Unblock the Notifications