..................... Freida Pinto's Beauty Secret: coriander | फ्रीडा पिंटो की सुंदरता का राज - धनिया - Hindi Filmibeat

फ्रीडा पिंटो की सुंदरता का राज - धनिया

By Jaya Nigam

ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो कहती हैं कि वह अपनी त्वचा की खूबसूरती के लिए सब्जियों का जूस बहुत पीती हैं। फ्रीडा सौंदर्यप्रसाधन निर्माता कम्पनी लॉरिएल की प्रचारक हैं।

फ्रीडा ने 'डेली रिकॉर्ड' समाचार पत्र से एक साक्षात्कार में कहा, "मैं धनिया और काली मिर्च डालकर सब्जियों का बहुत सा जूस पीती हूं। इससे मेरी त्वचा दमकती है और यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है।"

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल होने के बावजूद 26 वर्षीया फ्रीडा स्वीकार करती हैं कि उन्हें अपनी काया और खूबसूरती पर अक्सर शक होता है। वह कहती हैं, "जब आप खुद की किसी बात को संशय से देखते हैं तो आप अपने बालों, काया या कपड़ों के विषय में कुछ खराब सोचना शुरू कर देते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X