मैं और देव कभी साथ में काम नहीं करेंगे: फ्रीडा पिंटो

दरअसल फ्रीडा का मानना है कि उनकी और देव की जैसी शानदार जोड़ी स्लमडॉग में जमी थी वैसी जोड़ी दोबारा जम पाना नामुमकिन है। फ्रीडा का कहना है कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड देव के साथ अब किसी फिल्म में काम नहीं करना चाहती क्योंकि उन्हें डर है कि उनकी जोड़ी स्लमडॉग जैसा कमाल दोबारा नहीं दिखा पाएगी।
फ्रीडा ने कहाकि इससे पहले देव भी ऐसा कह चुके हैं और उसे गलत तरीके से मीडिया में पेश किया है जबकि सच्चाई है कि ये हम दोनों का फैसला है। हम दोनों एक-दूसरे की और एक-दूसरे के काम की इज्जत करते हैं। बेहद व्यस्त रहते हुए भी एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना हमारी प्राथमिकता होती है।


Click it and Unblock the Notifications











