फ्रीडा में दिखी मर्लिन मुनरों की झलक!
फिल्म स्लमडॉग मिलिनयर से वैश्विक स्तर पर ख्याति पाने वाली भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने वैनिटी फेयर पत्रिका के लिए ऐसा फोटो शूट करवाया है जिसे देखकर मर्लिन मुनरों की याद ताजा हो जाती है।
इस फोटो शूट में फ्रीडा ने लाल रंग की बिकनी और पीले रंग का शार्ट पैंट पहना है। उनके बालों की बनावट और स्टाइल देखकर बिल्कुल मर्लिन जैसे है। फ्रीडा और मुनरों में एक ही फर्क नजर आता है वो है बाल। मर्लिन के बाल छोटे थे जबकि फ्रीडा के बाल लम्बे है।
गौरतलब हो कि वैनिटी फेयर की जारी की गई सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में भी फ्रीडा को स्थान मिला है।
फ्राइडा पिंटो फ्रीडा पिंटो मर्लिन मुनरों स्लमडॉग मिलिनयर हालीवुड freida pinto hollywood marilyn monroe


Click it and Unblock the Notifications