फ्राइडा को मिली इजरायली फिल्म !
स्लमडॉग मिलिनयर से चर्चा में आई अभिनेत्री फ्राइडा पिंटो को ऑस्कर विजेता जुलियन सैनाबेल ने अपनी नई फिल्म मिरल में साइन किया है।
यह फिल्म इटालो-पैलेस्ताइन रूला जेबरील की किताब पर है जिसमें हिंद हुसैनी की कहानी है। फ्रांस और इजराइल के संयुक्त सहयोग से बनने वाली इस फिल्म में फिलिस्तीनी अभिनेता हियाम अब्बास को मुख्य भूमिका सौंपी गई है। फिल्म की शुटिंग इजराइल और फिलिस्तीन में की जाएगी।
इसके अलावा फ्राइडा के पास कई हालीवुड फिल्मों के ऑफर है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है वुडी ऐलन की फिल्म।


Click it and Unblock the Notifications











