फ्राइडा पिंटो पहुची हॉलीवुड!

By Staff

ऑस्कर पुरस्कार समारोह में धूम मचाने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की अभिनेत्री फ्राइडा पिंटो के लिए हॉलीवुड का सफर इतना आसान होगा, इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

यह सच है कि पिंटो से पहले भी कई भारतीय कलाकारों ने हॉलीवुड में अपनी जगह बानई है लेकिन 24 वर्षीया पिंटो को तो यह अचानक ही मिल गया। ओमपुरी, नसीरुद्दीन शाह, इरफान खान से आयशा धाड़कर से कहीं जल्दी पिंटो को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जगह मिली है।

मॉडल से अभिनेत्री बनीं पिंटो का सफर लगातार जारी है। ऑस्कर समारोह में रेड कॉरपेट पर चलने वाली पिंटो अब प्रसिद्ध पत्रिकाओं के पहले पन्ने पर नजर आने लगी हैं।

फिल्म समीक्षक उमर कुरैशी का कहना है कि पिंटो के लोकप्रिय होने की वजह यह है कि वह नई है और साथ ही उसकी अंग्रेजी भी अच्छी है, जिसकारण वह खुद को कहीं भी प्रस्तुत कर सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि लास एंजेलिस में आयोजित 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉएल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत कुल आठ ऑस्कर पुरस्कार मिले थे।

समारोह में रहमान को बेस्ट ऑरिजनल स्कोर (सर्वश्रेष्ठ संगीत) और गीतकार गुलजार के साथ 'जय हो' गीत के लिए तथा रसूल पोकुट्टी को साउंड मिक्सिंग के लिए ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X