कांस में नहीं भाग लेंगी फ्रीडा पिंटो

उनके प्रवक्ता की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है "इस बात की पुष्टि की जाती है कि फ्रीडा पिंटो कांस फिल्म महोत्सव में भाग नहीं ले सकेंगी, वह कनाडा में अपनी फिल्म 'इम्मोरटल्स" की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी वुडी एलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'यू विल मीट ए टॉल डार्क स्ट्रेंजर" का कांस में प्रीमियर होगा।"
तारसेन सिंह के निर्देशन में बन रही 'इम्मोरटल्स" का 2011 में प्रदर्शन होगा। कांस फिल्म महोत्सव 12 मई से शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications