कांस में नजर आएंगी फ्रीडा पिंटो

By Neha Nautiyal

Freida Pinto
स्लमडॉग मिलिनेयर फिल्म से चर्चा में आई फ्रीडा पिंटो को ग्लैमर की दुनिया में मुश्किल से एक साल हुआ है लेकिन वो पहले ऑस्कर, फिर बाफ्टा और अब कान फिल्म समारोह में शिरकत करने जा रही हैं।

खबर है कि हॉलीवुड में वुडी एलेन की फिल्म यू विल मीट ए टॉल, डार्क स्ट्रेंजर में काम करी रही फ्रीडा इस फिल्म के कास्ट और क्रू के साथ कांस में शिरकत करेंगी। कांस फिल्म समारोह में इस फिल्म को प्रतियोगिता की श्रेणी में ना रखते हुए स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी। इस फिल्म में फ्रीडा के अलावा एंथनी होप्किंस, नाओमी वाट्स और एना फ्रिल ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

साथ ही ये भी सुनने में आ रहा है कि इस साल ऐश्वर्या बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रावण की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए इस सामरोह में मौजूद रहेंगे। ऐश्वर्या तो दुनिया का जाना पहचाना चेहरा हैं लेकिन जिस तेजी से फ्रीडा ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ीं हैं वो काबिले गौर है। फ्रीडा इस समय दुनिया की कुछ मशहूर ब्रांड एंडोर्स करने के साथ हॉलीवुड के कई नामी कलाकारों और निर्देशकों के साथ काम कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X