केट मॉस की पहली पसंद सुगंध
ब्रिटेन की सुपरमॉडल केट मॉस को इत्र की तरह महकना पसंद है। मॉस बिना इत्र लगाए अपने घर से निकलने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इत्र बनाने वाली कम्पनी कोटी के साथ कई तरह के इत्रों की श्रृंखला जारी करने वाली मॉस का मानना है कि इंसान को हमेशा इत्र की तरह महकते रहना चाहिए।
मॉस ने कहा, "मैं बिना इत्र लगाए कभी भी घर से बाहर नहीं निकलती। मेरे लिए यह अनिवार्य चीज है। इससे मेरी जैसी महिला में आत्मविश्वास आता है और आकर्षण भी बना रहता है।"


Click it and Unblock the Notifications












