बांड गर्ल बनने से मेगन का इंकार

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 23 साल की फॉक्स के सामने फिल्म के निर्माताओं ने 'बांड गर्ल' की भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इस भूमिका को करने से इंकार कर दिया कि इससे उनके करियर को कोई फायदा नहीं होगा।
एक सूत्र ने बताया, "फॉक्स के सामने अगर केंद्रीय किरदार में खराब छवि वाली महिला की भूमिका अदा करने का प्रस्ताव रखा जाता तब वह मान जातीं। वह सिर्फ प्रसिद्धि के लिए 'बांड गर्ल' बनने के लिए तैयार नहीं। वह इन दिनों काफी व्यस्त हैं, लिहाजा उन्होंने यह भूमिका ठुकरा दी है।"


Click it and Unblock the Notifications











