हॉलीवुड की सबसे मंहगी एक्ट्रेस हैं क्रिस्टीन स्टीवर्ट

फोर्ब्स के अनुसार क्रिस्टीन के बाद 34 करोड़ लेकर कैमिरोन डियाज दूसरे और 25 करोड़ में फिल्म करने वाली सैन्ड्रा बुलौक तीसरे स्थान पर हैं। मंहगे एक्टर्स में पहले तीनों स्थान पर अभिनेत्रियों का नाम आने के बावजूद फोर्ब्स ने ये निष्कर्ष निकाला है कि फिल्मों में अभिनेत्रियों को अभिनेताओं से कम पैसा मिलता है।
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां एंजलीना जोली चौथे नंबर पर 20 करोड़ और चार्लीज थेरोने 18 करोड़ लेकर पांचवे नंबर पर हैं। जूलिया रॉबर्ट इस साल 16 करोड़ लेकर छठें नंबर पर और सारा जैसिका पार्कर 15 करोड़ लेकर सांतवे नंबर पर हैं।
क्रिस्टीन को ट्वाइलाइट सागा से हॉलीवुड में एक पहचान मिली है। अब तक इस फिल्म के तीन भाग रिलीज हो चुके हैं और इस साल नवंबर में फिल्म का आखिरी भाग रिलीज होगा। ट्वाइलाइट के अलावा इस साल क्रिस्टीन की स्नो व्हाइट और हंट्समैन फिल्म भी जल्द रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











