मैडोना को याद आया लंदन
लंदन। न्यूयार्क में एक साल से कम समय तक रहने के बाद पॉप गायिका मैडोना लौट रही हैं। फिल्मकार गाय रिची के साथ विवाह टूटने के बाद गायिका न्यूयार्क में बस गई थीं लेकिन अब वह फिर ब्रिटेन के प्रति जुनून महसूस कर रही हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मैडोना अपनी नई फिल्म के निर्देशन की तैयारी कर रही हैं। यह फिल्म 1930 की एक कहानी पर आधारित है, जिसमें एडवर्ड अष्टम अपनी अमेरिकी तलाकशुदा प्रेमिका वालिस सिम्पसन से विवाह करने के लिए अपना सिंहासन त्याग देते हैं। वह फिल्म की तैयारी के लिए लंदन जाना चाहती हैं।
एक सूत्र ने बताया कि मैरीलीबोन में अब भी उनका घर है और वह वापस वहां जाएंगी। वह वालिस सिम्पसन पर लंदन में फिल्म बनाना चाहती हैं इसलिए वहां लौट रही हैं।
तलाक निर्देशन फिल्म ब्रिटेन मैडोना लंदन हॉलीवुड britain direction divorce film hollywood london madonna


Click it and Unblock the Notifications
