तो अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी बराक ओबामा- मिशेल की Love Story!

जी हां, आपने सही सुना। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की लव स्टोरी पर जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म 'साउथसाइड विद यू' इन्हीं दोनों की प्रेम कहानी पर आधारित होगी।

barack obama

इस फिल्म में दोनों की जिंदगी के कुछ खुशनुमा पलों को दिखाया जाएगा। विशेष रूप से 1989 की गर्मी के मौसम की दोपहर का वाकया होगा, जब ओबामा ने शिकागो साउथ साइड में डेट पर मिशेल का दिल जीत लिया था। इस वाकये के बाद इनका रिलेशन तीन सालों तक चला था। फिर ओबामा और मिशेल ने तीन अक्तूबर, 1992 को शादी कर ली थी।

होमग्रोन पिक्चर्स की इस फिल्म में 'गेट ऑन अप' की मशहूर एक्ट्रेस टीका सम्पटर युवा मिशेल की भूमिका निभा रही हैं, जबकि युवा ओबामा की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता की तलाश की जा रही है। रिचर्ड टैन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, वहीं फिल्म की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शिकागो में शुरू हो जाएगी।

फिल्म के निर्माता ट्रेसी बिंग और स्टेफनी एलेन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। बिंग ने कहा, 'हम दोनों इस सदाबहार फिल्म का निर्माण कर उत्साहित हैं जो हमारे समय के सबसे प्रसिद्ध प्रेम कहानियों में से एक पर प्रकाश डालेगी।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X