मां काली पर आधारित नहीं फिल्म 'काली'

वैसे अरोड़ा यह स्वीकार करते हैं कि फिल्म में कलाकारों की वेश-भूषा पौराणिक किरदारों से प्रेरित है। उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर कुछ चीजें समान हैं, जैसे इसमें भी बुराई पर अच्छाई की जीत है। इसके अलावा किरदारों के रूप-रंग, वस्त्रों, परिधानों के हिसाब से भी यह फिल्म पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। फिल्म मूल रूप में अंग्रेजी भाषा में बनाई जाएगी। बाद में इसके हिंदी व अन्य भाषाओं के संस्करण पेश किए जाएंगे।"
अरोड़ा की इस फिल्म में शकीरा को लेने की योजना बहुत से लोगों को पसंद नहीं आ रही है। इस पर वह कहते हैं, "जब फिल्म की पटकथा लिखी जा रही थी तो हमने शकीरा को लेने के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा था क्योंकि हम एक नई अवधारणा निकालने की कोशिश कर रहे थे। एक बार जब पटकथा तैयार हो गई तो हम एक ऐसी कलाकार चाहते थे जिसमें अंतर्राष्ट्रीय अपील हो और जो इस किरदार के लिए पूरी तरह से ठीक हो।" साइमन हंटर के निर्देशन में अगले साल अप्रैल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और 2013 में इसका प्रदर्शन होना है।


Click it and Unblock the Notifications