..................... fashion designer Viktor and Rolf unveiled Haute Couture Spring or Summer 2023 collection - Hindi Filmibeat

फैशन की हदें हुईं पार! कपड़ों को कभी उतारकर, तो कभी बदन से चिपकाकर मॉल्डस ने किया ये फैशन शो!

Untitled design

फैशन की हदें हुईं पार! कपड़ों को कभी उतारकर, तो कभी बदन से चिपकाकर मॉल्डस ने किया ये फैशन शो!

फैशन के नाम पर आजकल कुछ भी हो सकता है। जी हां, फैशन की हदें पार करते हुए एक डिजाइनर जोड़ी के कलेक्शन को पहनकर हाल ही में मॉडल्स रैंप पर वॉक करती नजर आईं।

हम बात कर रहे हैं फैशन डिजाइनर जोड़ी विक्टर और रॉल्फ बोनबोन। इस जोड़ी ने हाल ही में अपना SS23 'लेट स्टेज कैपिटलिज्म वाल्ट्ज' कलेक्शन लॉन्च किया। ये लॉन्च हाउते कॉउचर स्प्रिंग/समर 2023 कलेक्शन के तहत किया गया था।

इस कलेक्शन की सबसे खास बात ये है कि मॉडल्स रैंप पर कपड़ों को पहनकर नहीं बल्कि हाथ में पकड़कर या अपने बदन से चिपकाकर वॉक कर रही थीं। बेशक, ये फैशन आपको हैरत में डाल देगा लेकिन ये अपने आप में यूनिक है।

हर शो में फैशन डिजाइनर अक्सर लोगों को चकित करते नजर आते हैं लेकिन पेरिस हाउते कॉउचर वीक इस समय बेहद ड्रामेटिक अंदाज में हर जगह सुर्खियां बटोर रहा है और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

विक्टर एंड रॉल्फ - विक्टर होर्स्टिंग और रॉल्फ स्नोएरेन द्वारा संचालित इस डच फैशन हाउस ने अमेरिकी फैशन डिजाइनर डेनियल रोजबेरी के शेर, तेंदुए और भेड़िए के नकली सिर वाले फैशन को भी मात दे दी है।

पेरिस के इंटरकांटिनेंटल ले ग्रैंड होटल में आयोजित, विक्टर एंड रॉल्फ के शो की शुरुआत ठीक-ठाक आर्डिनरी थी, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, मॉडल्स के गाउन अजीब दिखना शुरू हो गए और वहां मौजूद लोगों को हैरत में डालते चले गए।

विक्टर और रॉल्फ की मॉडल्स के लुक्स पर मीम्स बन रहे हैं। खासतौर पर उस ड्रेस में जिसमें मॉडल ने पूरी तरह से उलटी पहनी हुई है। गाउन के बॉटम ने मॉडल के चेहरे को ढक दिया है और उसके पैर स्वीटहार्ट नेकलाइन से उभरे हुए लग रहे थे।

एक अन्य मॉडल ने अपनी कमर से गाउन को आगे से ब्रेस्ट के पास से और पीछे से स्कर्ट के नीचे से जोड़ा हुआ था।

अपने नए कलेक्शन की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए विक्टर और रॉल्फ ने लिखा है कि "आज हमने अपने नए हाउते कॉउचर स्प्रिंग/समर 2023 कलेक्शन 'लेट स्टेज कैपिटलिज्म वाल्ट्ज' को लॉन्च किया है।

तस्वीरों में देखकर यह तो आप समझ ही गए होंगे कि ये फैशन डिजाइनर जोड़ी आखिर क्या बनाना चाह रही थी। जैसा कि इन डिजाइंस को देखकर उम्मीद थी फैंस ने इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है कुछ इसे पागल और बेतुका कह रहे हैं जबकि कोचिसे इनक्रेडिबल अमेजिंग कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X