शूटिंग के दौरान घायल हुई वुड
हॉलीवुड अभिनेत्री इवान रशेल वुड को 'द रेस्लर' फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से अस्पताल जाने की नौबत आ गई।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार निदेशक डार्रेन एरोनोफस्की ने घाव पर बैंडेज लगाने की बजाए दृश्य फिल्माने को कहा।
फिल्म के एक मारधाड़ वाले दृश्य के दौरान वुड को चोट लगी। उसने बताया,"मैं उनकी ओर से कुछ फेंक रही थी। एक केन को तोड़ते समय मेरी उंगली में चोट लग गई। मेरा पूरा हाथ खून से सन गया।"
वुड ने बताया कि निर्देशक ने उनसे कहा, "अभिनय जारी रखो। 'तुम्हारे बहते खून की कुछ तस्वीरे ले लेते हैं, इससे दृश्य सहज लगेगा। तुम ठीक तो हो ना। हम एंबुलेंस बुला सकते हैं लेकिन हमारे पास ज्यादा वक्त नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इवान रशेल वुड डार्रेन एरोनोफस्की द रेस्लर हॉलीवुड darren aronofsky evan rachel wood hollywood the wrestler


Click it and Unblock the Notifications