इवा का सपना टूट गया
हॉलीवुड अभिनेत्री इवा मेंडिस बचपन में नन बनना चाहती थीं। पर उन्होने नन बनने का ख्याल इसनिए छोड़ दिया क्योंकि उन्होने अपनी माँ से एक वादा किया था। इवा ने माँ से वादा किया था कि वह सारे कर्ज चुकाएंगीं और परिवार के लिए घर भी खरीदेंगी।
जब उनकी बड़ी बहन ने ये सुना तो उसने इवा से कहा कि वह ये सब कैसे करेगी? क्योंकि इवा नन बनना चाहती थी पर नन को उसके काम का कोई पैसा नहीं मिलता।
इवा को जब पता चला कि नन को उसके काम का कोई पैसा नहीं मिलता तो उसने नन बनने का इरादा छोड़ दिया। इवा को अपनी माँ से किया गया वादा जो पूरा करना था। इवा ने नन बनने के बदले अभिनय करना जियादा उचित समझा और अभिनेत्री बन गयीं।


Click it and Unblock the Notifications











