..................... शापिंग में ईवा ने दी लिंडसे को टक्कर, Eva has done shopping of 1 lakh dollars this weekend. - Hindi Filmibeat

शापिंग में ईवा ने दी लिंडसे को टक्कर

By Staff

अब तक तो यही समझा जा रहा था कि खरादारी के मामले में लिडसे लोहान ही अव्वल हैं लेकिन हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लंगोरिया भी खरीददारी के मामले में लिंडसे लोहान से कहीं से भी कम नहीं हैं. हाल ही में उन्होंने अपना वीकेंड बंपर खरीददारी करके मनाया, जिसमें उन्होंने एक लाख डॉलर की खरीददारी की.

सूत्रों के अनुसार ईवा ने अपना पूरा सप्ताह केवल खरीददारी में व्यतीत किया, जिसमें उन्होंने चॉकलेट्स, चश्मे, जूते और भारी तादाद में गहने खरीदे. इसके बाद उन्होंने 'द इन एट लिटिल वेस्ट" नामक रेस्टोरेंट में पार्टी मनाए. 'न्यूयॉर्क डेली" नामक समाचार-पत्र के अनुसार ईवा सात सहेलियों के साथ खरीददारी के लिए गई थी, जहाँ उनकी किसी भी सहेली को खरीददारी नहीं करनी पड़ी.

गौरतलब है कुछ दिनों पहले ही हॉलीवुड में लेखकों के हड़ताल से ईवा इतनी अधिक परेशान थीं कि वह किसी सैलून में काम तक करने को तैयार थीं और इसके लिए उन्होंने कुछ सैलूनों में बातचीत भी कर ली थी.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X