मां बनना चाहती हैं इवा!
अभिनेत्री इवा लोंगोरिया पार्कर का कहना है कि अब वे जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार इवा का कहना है कि अपने बॉस्केटबॉल खिलाड़ी पति टोनी के साथ अपने परिवार को बढ़ाने के काम में वे और देरी नहीं करना चाहतीं। इवा के गर्भवती होने के बारे में अक्सर अफवाह रहती थी।
लेकिन अब उन्होंने कहा है, "अब मैं और इंतजार नहीं कर सकती। अपने जीवन में एक नए अध्याय की सूत्रपात करने के बारे में सोचकर मैं उत्साहित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











