घर नहीं बसाएंगी गायिका एस्टले
ब्रिटिश गायिका एस्टले ने कहा है कि उन्होंने अपना पुरुष मित्र ढूंढ लिया है लेकिन फिलहाल वे घर नहीं बसाएंगी।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एस्टले ने कहा है कि व्यस्त रहने के कारण फिलहाल वे घर नहीं बसाएंगी। उन्होंने कहा कि वे अपने पुरुष मित्र के साथ डेटिंग कर रही हैं।
एस्टले ने कहा, "मैं अभी भी अकेली हूं, लेकिन खूब डेटिंग कर रही हूं।" उन्होंने कहा कि इस समय उनका ध्यान केवल अपने करियर पर है।
एस्टले ने कहा कि फिलहाल वे पुरुष मित्र के साथ गंभीर संबंध रखने का विचार नहीं कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications