..................... Epic, the animated adventure comedy to hit Indian theatres ahead of U.S | अमेरिका से पहले भारत में प्रदर्शित होगी 'एपिक' - Hindi Filmibeat

अमेरिका से पहले भारत में प्रदर्शित होगी 'एपिक'

हॉलीवुड फिल्म 'एपिक' 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म अमेरिका में एक सप्ताह बाद प्रदर्शित होगी। साहसिक कॉमेडी वाली 'एपिक' थ्री डी एनीमेशन फिल्म है।

Epic
फॉक्स स्टार स्टूडियो की यह फंतासी फिल्म विलियम जॉयस की किताब 'दि लीफ मेन एंड दि ब्रेव गुड बग्स' पर आधारित है। इस फिल्म में कॉलिन फारेल, जोश हचरसन, अमांडा सेफ्राइड, पिटबुल जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है।

एक बयान में कहा गया कि 'एपिक' सबसे पहले भारत में रिलीज होगी। 'एपिक' अच्छाई और बुराई की ताकतों के बीच चल रही लड़ाई के बारे में है। 'आइस एज' से मशहूर हुए क्रिस वेज ने 'एपिक' को निर्देशित किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X