रैंप पर मॉडल्स खूबसूरत ही नही सेहतमंद भी चाहिए
लंदन: अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतने वाली मॉडल्स का अब लंदन में होने वाले फैशन शो के दौरान रैंप पर चलना मुश्किल होगा. वहां इस बात पर खास ध्यान दिया जा रहा है कि मॉडल्स खूबसूरत दिखने के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखती हों.
इसके लिए उन्हें अनोरेक्सेया मुक्त सर्टिफिकेट दिखाना होगा. डॉक्टर की ओर जारी किया गया यह सर्टिफिकेट तभी मिलेगा जब उनमें भोजन संबंधी कोई अनियमिकता नही पाई जाएगी. यह फैसला पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है. जब छरहरी होने के चक्कर में कई मॉडल्स कमजोर हो गईं और रैंप पर बेहोश हो गईं.


Click it and Unblock the Notifications