गानों की पाइरेसी पर चिंतित एनरिक
स्पेन के मशहूर गायक एनरिक इग्लेसियास ने कहा है कि इंटरनेट से गानों की अवैध डाउनलोडिंग चोरी के समान है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक इग्लेसियास ने इस काम को किसी सुपरमार्केट में जाने और वहां से चोरी-छुपे कुछ चीजें लेकर बाहर आने जैसा बताया है।
'10वें एनआरजे म्यूजिक अवार्ड' के लिए यहां पहुंचे इग्लेसियास ने पाइरेसी पर चिंता जताते हुए इससे निपटने में सख्ती दिखाने की बात कही।
उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि इटरनेट से गाने डाउनलोड करना चोरी के समान है। पता नहीं, लोग इसे समझते हैं या नहीं। इससे न सिर्फ कलाकारों को नुकसान हो रहा है बल्कि इसके कारण ऐसे हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिनकी रोजी-रोटी इसी से चलती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











