'हैरी पॉर्टर' के बाद हरमायनी ने दिया डिनर
हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा वॉटसन ने 'हैरी पॉटर' फिल्म के अपने सह-कलाकारों को पिछले सप्ताह अपने घर पर रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया।
पढ़ें - बॉलीवुड की मिर्च-मसाला
वेबसाइट 'एशेजशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार हाल ही में लंदन में इस फिल्म का आखिरी दृश्य फिल्माया गया। इस फिल्म में 20 वर्षीय एम्मा ने हर्माइनी ग्रेंगर का किरदार निभाया था।
अभिनेता जेम्स फेलप्स ने बताया, "पिछले सप्ताह शूटिंग के दौरान एम्मा ने सभी को रात्रि भोज पर बुलाया और हम सभी अपने अच्छे लम्हों, सेट पर हुए आकर्षणों आदि को याद किया।"


Click it and Unblock the Notifications











