एम्मा वॉटसन हैं विश्व में सबसे खूबसूरत
अभिनेत्री और मॉडल एम्मा वॉटसन के चेहरे को 2011 का वर्ल्ड मोस्ट ब्यूटिफुल फेस घोषित किया गया है। 100 सबसे खूबसूरत चेहरों की 22वीं वार्षिक स्वछंद समालोचक सूची में एम्मा ने सबको हरा कर पहला स्थान पाया है।
हैरी पॉटर की एक्ट्रेस 21 वर्षीय अभिनेत्री को लावण्य, सुडौलपन, आत्मविश्वास, प्रसन्नता, आशा और सुंदर चेहरे की कसौटी पर खरा उतरने पर पहला स्थान दिया गया है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस और रिकॉर्डिग आर्टिस्ट रिहान्ना, सिंगर मारियां कॉटिलॉर्ड और अंबर हर्ड पहले 10 स्थान पर रहीं। मिला कुनिस इस सूची में स्थान बना पाने में सफल रहीं लेकिन अभिनेत्री एंजेलीना जोली और जेनिफिर एनिस्टन को तो इसमें जगह तक नसीब नहीं हुई।
एम्मा वॉटसन उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो बहुत ही व्यावहारिक हैं। प्रसिद्धी से उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया और व हमेशा सहज ही रही हैं। इसके अलावा उनमें फैशन की भी काफी समझ है। कुल मिलाकर एम्मा बेहद ही खूबसूरत हैं।


Click it and Unblock the Notifications











