कपड़ों का ब्रांड शुरू करेंगी एम्मा

वेबसाइट 'पॉपलाइफ डॉट बिज' के मुताबिक 19 साल की वॉटसन ने हैरी पॉटर फिल्म के अपने किरदार-हेर्मियोने ग्रैंगर से प्रेरित होकर नया ब्रांड शुरू करने का फैसला किया है। वॉटसन के नए ब्रांड में बिल्कुल वैसे ही कपड़े दिखेंगे जैसा कि ग्रैंगर ने फिल्म में पहन रखा था।
वॉटसन चाहतीं है कि उनके ब्रांड के कपड़े पहनकर किशोर-किशोरियां खुद को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करें। इस ब्रांड के प्रचार और प्रसार के लिए उन्होंने मशहूर मॉडल ताफारे हाइंड्स की मदद लेने का भी फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications











